प्रभु श्रीराम का परम प्रिय सेवक जानकर माता जानकी ने हनुमान जी को आशीर्वाद दिया- विनय मिश्र
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राम कथा के दूसरे दिन ग्राम बालू छापर में भगवत कथा का रसपान कराते हुए पंडित विनय मिश्र ने कहा, कि पुत्र पर अगर माता-पिता दोनों का आशीर्वाद प्राप्त हो जाए तो पुत्र जीवन पर्यंत सुखी रहेगा। रामचरितमानस के सुंदरकांड के प्रसंगों का चर्चा करते हुए, कहा कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हनुमान को प्राप्त था, साथ ही माता जानकी ने हनुमान को आशीर्वाद दिया। गोस्वामी तुलसी दास कहते हैं, आशीष दिन राम प्रिय जाना, होहु तात बल शील निधाना, अजर अमर गुण निधि सुत होहु, करहूं बहुत रघुनायक छोहू, आगे उन्होंने कहा कि माता जानकी के आशीर्वाद से हनुमान जी ने संपूर्ण लंका को जला कर राख कर दिया, और लंका जलाने के बाद बड़ी विनम्रता के साथ माता जानकी के समक्ष उपस्थित हुए, और माता जानकी से कहा, मां जिस तरह से प्रभु श्रीराम ने मुझे मुद्रिका दे कर के आपके पास भेजा था, वैसे ही आप भी कुछ निशानी दे,जिसपर माता जानकी ने अपने लाडले पुत्र हनुमान को अपनी चूड़ामणि उतार कर दीया और अपने पुत्र हनुमान से कहा कि, अगर प्रभु एक माह के अंदर नहीं आए तो मैं अपना प्राण त्याग दूंगी, हनुमान जी ने माता जानकी को आश्वस्त करते हुए कहा, मां चिंता करने की कोई बात नहीं प्रभु अवश्य आएंगे और रावण का वध कर आपको लंका से वापस ले जाएंगे। यह माता पिता के आशीर्वाद का फल है,कि आज हनुमान जी का चर्चा चारो युगों में चलती रहती है। चारों युग परताप तुम्हारा, है प्रसिद्ध जगत उजियारा। कथा के दौरान सत्य प्रकाश पाण्डेय, अनमोल मिश्र, अवधेश पाल सहित गाँव के श्रद्धालु भक्तजन काफी संख्या में उपस्थित रहे।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…