महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
महाशिवरात्रि के मौके पर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव के गगन भेदी जयकारों की गूंज बनी रही। श्रद्धालु रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय का जाप कराते नजर आए।
दुखहरण नाथ मंदिर के शिवालय में भगवान शंकर के शिवलिंग को मनमोहक ढंग से सजाया गया है यहां दूरदराज के श्रद्धालु शनिवार भोर से ही कतार में खड़े होकर जलाभिषेक करने का इन्तजार करते रहे। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शंकर लोगों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं के आने जाने व सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं।उतरौला का प्राचीन मंदिर दुखहरण नाथ परिसर में स्थित भगवान शंकर के मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता टूटने का नाम नहीं ले रहा है। श्रद्धालु मन बच क्रम से भगवान शंकर का पूजन पाठ करते नजर आए। मंदिर पुजारी मयंक गिरि ने बताया कि यहां दूर दराज से आकर श्रद्धालु मत्था टेकते हैं। मंदिर पुजारी ने बताया कि यहां बेल पत्र, धतूर ,भांग, दूध के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर अपनी मनौती मांगते है । क्षेत्र में शिव भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया गया । राहगीरों को बुला बुला कर भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। जगह-जगह निशुल्क मिनरल पीने के पानी व हलुआ प्रसाद की व्यवस्था की ग‌ई, शिव मंदिर को मनमोहक ढंग से सजाया गया है यहां विद्वान पंडितो द्वारा महामृत्युंजय, रुद्राभिषेक का पाठ भी कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

10 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

10 hours ago