Categories: Uncategorized

कथा के पांचवे दिन श्रीमद्भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद(राष्ट्र की परम्परा)
शिप्रा सनसिटी में भारतीय धरोहर संस्था द्वारा आयोजित भागवत कथा के पांचवे दिन कथा का शुभारंभ गुरुवार की शाम आरती और हरि के भजनों के साथ धूमधाम से शुरु हुआ। कथा व्यास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाललीलाओ और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया। उन्होनें कथा को आगे बढ़ाते हुए पूतना वध,यशोदा माता के साथ बाल्यपन की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गौ प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माक्खन चोरी, गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंग का कथा के दौरान वर्णन किया।
उसके बाद कथा व्यास श्री पवन नंदन ने भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग लगाने की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि हमे अपने व्यस्त समय में से भगवान को भी समय देना चाहिए और उनकी अराधना करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इंद्र देव के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इसके बाद उन्हें सात दिनों के लिए भूखा रहना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें सात दिन आठ पहर के हिसाब से 56 व्यंजन खिलाए गए थे, तभी से यह ’56 भोग’ परंपरा की शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देव का अहंकार तोड़ कर गोकुल में भगवान इंद्र की पूजा को रोककर नंदवासी को श्री गोवर्धन पूजा शुरू करवाई थी।
श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा ब्यास द्वारा बीच-बीच मे सुनाये गए भजनों से श्रोतागण भावविभोर हो रहे है। आपने ने कहा कि भागवत कथा विचार,वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है कलियुग में हरिनाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है
कथा व्यास ने बताया कि भागवत कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में मानस पुण्य तो सिद्ध होते हैं। परंतु मानस पाप नहीं होते। कलयुग में हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है। कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है सच्चे हृदय से हरि नाम के सुमिरन मात्र से कल्याण संभव है।
आयोजन समिति की और से आज कथा प्रसाद में फलों का प्रबंध किया, इस धर्मार्थ कार्य में प्रमुख रूप से कपिल त्यागी, विजय शंकर तिवारी, सुचित सिंघल, सीपी बालियान, सुशील कुमार, अविनाश चंद्र, स्वाति चौहान, धीरज अग्रवाल, संजय सिंह, अजय शुक्ला, अनिल मेहंदीदत्ता, आदि उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

53 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

56 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

1 hour ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

1 hour ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

1 hour ago