प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि ने लगाकर भगवान को सौंपी राजगद्दी
कार्यक्रम में बरेली व स्थानीय कलाकारों ने मचाई धूम
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में लंका में रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता सहित अयोध्या वापस आये। इस दौरान सीमा पर भाई भरत ने भगवान राम और सीता का भव्य स्वागत किया तथा देवताओं ने इस दौरान पुष्प वर्षा की। उसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बिसातखाना परिसर में हुआ। जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान राम का राजतिलक कर पुष्प वर्षा की।बहराइच में 12 दिवसीय श्रीराम लीला महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार की रात नगर के बिसातखाना पंडाल में माता सीता सहित भगवान श्रीराम का राजतिलक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से किया गया।राज्याभिषेक में प्रथम तिलक “वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयुष दीन्हा” चौपाई के साथ पहला तिलक वशिष्ठ मुनि ने लगाकर राजगद्दी भगवान राम को सौंप दी।कार्यक्रम में बरेली से आये कलाकारों की ओर से लीला का मंचन किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन एवं कीर्तन का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जय जय अग्रवाल, कमल शेखर गुप्ता, संतोष अग्रवाल, राधा रमन यज्ञसैनी, राहुल रॉय, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,सुदामा मिश्रा,मनोज गुप्ता,नन्हे लाल लोधी,विनय जैन,दुर्गेश पाण्डेय,सुरेश गुप्ता, अंशुमान यज्ञसैनी,महेश गुप्ता,सौरभ मिश्रा,उर्मिला शुक्ला आदि शामिल हुऐ।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…