सीताराम विवाह की कथा सुन भावविभोर हुए भक्त

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नव दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन अवध धाम से पधारे हुए संत धीरज कृष्ण महाराज ने श्री सीताराम विवाह महोत्सव पर संगीतमयी चर्चा करते हुए कहा कि, संत विश्वामित्र के यज्ञ के बाद राम लक्ष्मण धनुष यज्ञ देखने की जिज्ञासा से गुरु के साथ मिथिला पहुंचे। महाराज जनक के बंदी जनों ने धनुष के विशेषताओं का वर्णन किया। जब अभिमानी राजाओं से धनुष नहीं टूटा तो महाराज जनक ने कहा, राजाओं अब आप लोग अपने-अपने घर को जाए मेरी बेटी के भाग्य में विवाह लिखा ही नहीं है। किन्तु विश्वामित्र ने भरे दरबार मे प्रभु श्री राम को धनुष तोड़ने का आदेश दिया। प्रभु श्री राम ने पलक झपकते ही भगवान शिव के धनुष को तोड़ दिया और श्री सीताराम विवाह संपन्न हुआ। कथा के प्रारंभ में व्यास पीठ का पूजन मुख्य यजमान विनय मिश्रा शकुंतला मिश्रा एवं नरेंद्र मिश्र पप्पू ,विजय कुमार सिंह रिंकू ,आशुतोष शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, शशि कला शर्मा ने किया। कथा कार्यक्रम के दौरान डॉ राम विश्वास पांडेय ,प्रेम शंकर पाठक ,कृष्ण मुरारी तिवारी, गिरीश मिश्रा, मोहन प्यारे सोनी, अंचल पाठक, गिरिजा देवी, कुमकुम मिश्रा, मानवी सिंह, मनोरमा देवी, रेखा मिश्रा, मीना देव, मुन्ना रावत पूजा दुबे,पदमा दुबे,ओमप्रकाश दुबे, साहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे। कथा के संयोजक आश्रम पीठाधीश्वर आंजनेय दास महाराज ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

1 hour ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

2 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

3 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

3 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

4 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

4 hours ago