युवाओं का विकास ही शिक्षा का उद्देश्य: कुलपति

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम- उषा के माध्यम से विश्वविद्यालयों को धनराशि के अंतरण की प्रक्रिया मंगलवार को प्रारंभ हुई। इस कार्यक्रम का विवि में जीवंत प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने शिक्षा को देश के विकास के लिए आवश्यक बताया। कहा कि शिक्षा की जड़ें जितनी गहरी होंगी, देश उतना ही विकास करेगा। इस अवसर पर विवि में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्वेता राय, भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि किताबी ज्ञान मायने नहीं रखता, विद्यार्थी का चारित्रिक, व्यावहारिक ज्ञान महत्वपूर्ण होता है। विद्या विनय प्रदान करती है। विद्यार्थी को अपने अंदर विनय लाना होगा। सही को सही और गलत को गलत कहने का जज्बा रखना होगा।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि युवाओं का विकास ही शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए, विवि का यही कार्य है कि युवाओं में सकारामक ऊर्जा का संचालन करे। यही युवा आगे चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अनुराधा राय, स्वागत डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. प्रेमभूषण ने किया।

इस अवसर पर कुलसचिव एस एल. पाल. प्रो. साहेब दूबे, प्रो. अखिलेश राय, प्रो. धर्मात्मानंद, अशोक श्रीवास्तव, डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. अजय चौबे, डाॅ. प्रियंका सिंह, डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय आदि, परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण, प्रबंधक, परिसर के विद्यार्थीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

16 minutes ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

4 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

5 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

5 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

6 hours ago