समानता और न्याय से ही संभव मानव सभ्यता का विकास

शून्य भेदभाव पर व्याख्यान

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर. पी. यादव के संरक्षण तथा स्वामी विवेकानंद कैरिअर प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी के नेतृत्व में एक दिवसीय व्याख्यान “मानव सभ्यता की आधारशिला-शून्य भेदभाव” विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सायमा सरदेशमुख ने विद्यार्थियों के समक्ष विषय पर विस्तृत विचार रखते हुए कहा कि मानव सभ्यता का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। समानता और न्याय ही वह आधारशिला है, जिस पर एक सशक्त और प्रगतिशील सभ्यता का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर ‘शून्य भेदभाव’ को मानवता का मूल मंत्र बनाएं।
कार्यक्रम में डॉ. अजीत डेहरिया, डॉ. मनिता कौर विरदी और डॉ. कीर्ति डेहरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लेते हुए अपने अनुभव और विचार साझा किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नमिता चौबे, डॉ. शिवानी सोनी और डॉ. आकाश आहके का विशेष सहयोग रहा। संचालन डॉ. फरहत मंसूरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. नसरीन अंजुम ख़ान ने किया।
इस अवसर पर डॉ. एन. एल. साहू, रामप्रकाश डेहरिया, प्रदीप भारती, शांत रेखा वाडीवा, सूर्यकांत शुक्ला सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में छात्राओं से फीडबैक लिया गया, जिसमें सभी ने कार्यक्रम को अत्यंत लाभदायक और प्रेरणादायी बताया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

60 minutes ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

1 hour ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

1 hour ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

1 hour ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

1 hour ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

3 hours ago