कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश के शासनादेश एवं सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देशानुसार, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 के ऑनलाइन केंद्र निर्धारण की निर्गत सूची से संबंधित छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक की आपत्तियों व शिकायतों से संबंधित प्रत्यावेदनों को प्राप्त करने की तिथि 14 दिसंबर 2022 निर्धारित है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आपत्तियों व शिकायतों से संबंधित प्रत्यावेदन जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में दिनांक 14 दिसंबर 2022 की शाम 5:00 बजे तक दो प्रतियों में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र से संबंधित आपत्ति परिषद की ईमेल आईडी boardexam2023.kushinagar@gmail.com पर भी दी जा सकती है।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…