त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए पंजीकरण और फार्मों की प्रक्रिया पर हुई विस्तृत चर्चा

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड नवानगर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण-2025 के संबंध में मंगलवार को तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने की।
बैठक में नवानगर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सहायक समन्वयक, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व सदस्य मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी ने मतदाता सूची की तैयारी, बीएलओ और सुपरवाइजर की नियुक्ति, नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए निर्धारित अर्हता तिथि, नामों के परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन संबंधी प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और तिथियों की जानकारी भी साझा की।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करें ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके और किसी का नाम छूटने न पाए। सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद उप जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक संपन्न हुई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

6 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

7 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

7 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

7 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

7 hours ago