चेतावनी के बावजूद भी सड़कों से अतिक्रमण नही हटाने पर,चला प्रशासन का डंडा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश संख्या 2908/2023 दिनांक 16-02-2023 एवं जिला प्रशासन देवरिया के निर्देशानुसार 26 फरवरी2023 को राजकीय औद्योगिक आस्थान, पुरवॉ देवरिया में बने अवैध निर्माण एवं 60 फीट चौड़ी सड़क पर भूखण्ड संख्या एस0-1, डी0-1 एवं अंचल भारतीय प्रिंटिंग प्रेस द्वारा किये गये अतिक्रमण को जे०सी०वी० बुल्डोजर एवं पुलिस बल की मदद से ध्वस्त किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को स्वतः अतिक्रमण हटाने हेतु चेतावनी दी गयी थी, परन्तु न हटाये जाने की दशा में नगर पालिका देवरिया की टीम के साथ राजकीय औद्योगिक आस्थान देवरिया के प्रथम गेट के समीप 60 फीट सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ औद्योगिक आस्थान के गेट संख्या दो की ओर भूखण्ड संख्या ए-1 द्वार 30 फीट की सड़क को अतिकमित कर उस पर गेट लगा दिया गया था जिसके गेट एवं बाउण्ड्रीवाल को भी ध्वस्त किया गया साथ ही जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि अतिक्रमणकारियों पर अभियान के रूप में सक्रियता से कानूनी कार्यवाही करने हेतु बाध्य है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त / राजस्व), नागेन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर श्री सौरभ सिंह, प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, अभय कुमार सुमन, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया के साथ संतोष प्रकाश राव, सहायक प्रबन्धक, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

8 hours ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

8 hours ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

8 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

9 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

9 hours ago