मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया राजकीय बाल गृह तथा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा- निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा सिविल जज (जे0 डी0 ) द्वारा राजकीय बाल गृह एंव पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिहं द्वारा निर्देशित किया गया कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबें द्वारा भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि बच्चों के सुरक्षा व देख-भाल में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके लिये न्यायाधीश नें सम्बन्धित को विशेष दिशा निर्देश दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी द्वारा बच्चों के अध्ययन का निरीक्षण किया गया और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। सिविल जज (जे0डी0) श्रीकान्त गौरव द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह में 13 बच्चें एवं राजकीय बाल गृह में 24 बच्चों की उपस्थिति रहीं।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबें, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज (जे0 डी0 ) श्रीकान्त गौरव, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, राजकीय बाल गृह देवरिया के अधीक्षक यशोदानंद तिवारी, पाथ वात्सल्य एवं खुला आश्रय गृह के प्रतिनिधि व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

17 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

17 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

18 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

18 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

19 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

19 hours ago