मनपा नोटिस के बावजूद कार्रवाई लटकी, ट्रेंड ट्रांसपोर्ट का अवैध निर्माण धडल्ले से जारी

जैक्सन कनोजिया को दिया गया 24 गालो का नया ठेका-सूत्र

मुंबई से अजय उपाध्याय की रिपोर्ट

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कुर्ला पश्चिम प्रभाग-168
एल-वार्ड अंतर्गत सायन-कुर्ला लिंक रोड स्थित मनोहर कंपाउंड के पास, पैलेस होटल लेन और नूर फर्नीचर गली में एक बार फिर से अवैध निर्माण का गोरखधंधा धडल्ले किया गया है। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार,मनपा द्वारा पहले ही ट्रेड ट्रांसपोर्ट पर स्टॉप वर्क नोटिस 354A जारी की जा चुकी है, बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस डिमोलिशन कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रो से मिली ताजा जानकारी अनुसार उक्त अवैध 24 अनधिकृत गाले का ठेका जैक्सन कनोजिया नामक व्यक्ति दिया गया है, जिनमें से लगभग 20 गाले बनकर तैयार हो चुके हैं। इतना ही नहीं उक्त ठेकेदार द्वारा नूर फर्नीचर गली में फिर से 3 गालों का निर्माण कार्य भी किया गया है,जो नियमों को ठेंगा दिखाता है। स्थानीय शिकायतकर्ता का आरोप है कि जैक्सन कनोजिया खुद अवैध निर्माणों को तोड़ने के नाम पर मजदूरों की आपूर्ति (लेबर ठेका) लेता है, लेकिन वहीं दूसरी ओर वह खुद नए अवैध निर्माण का जिम्मेदार भी है। स्थानीय शिकायतकर्ता का सवाल यह की जब बीएमसी ने पहले ही नोटिस दे रखा है, तो अब तक डिमोलिशन की कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या इसमे सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार व कनिष्ठ अभियंता मनोज हुलगे मिलीभगत कर रहे है? अब देखना यह है कि मनपा आयुक्त भूषण गागरानी जमीनी स्तर पर कारवाई कर एल वार्ड के संबंधित अधिकारियो पर गाज गिराते हुए उक्त अवैध निर्माण पर कारवाई करा पाते है या फिर यह मामला भी कागज़ों में ही दबा देते है.?

Karan Pandey

Recent Posts

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

17 minutes ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

4 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

13 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

14 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

14 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

15 hours ago