रोक के बावजूद किसान जला रहे फसल अवशेष

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में किसानों के द्वारा धान की फसल की कटाई अन्तिम चरण में है। हालांकि अभी कुछ दिन पहले जिले के भर में विभिन्न माध्यमों से किसानों को खेतों में पुआल आदि नहीं जलाने की नसीहत दी जा रही थी। लेकिन कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों की मनाही के बावजूद किसान फसल काटने के बाद अपने खेतों में ही बेहिचक फसल अवशेष जलाने में लगे हुए हैं।
खेतों में पराली या पुआल या फसल अवशेष जलाने से जलस्तर पर तो विपरीत प्रभाव पड़ने के साथ ही मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाले सूक्ष्म जंतु भी नष्ट हो जाते हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों को ऐसा नहीं करने की सलाह समय समय पर दिया जाता रहा है। सरकार भी इस पर सख्त निर्देश दिया है। तमाम निर्देश के बावजूद जिले के कुछ हिस्सों से फसल अवशेष जलाने के समाचार मिल रहे हैं।
पराली जलाने का ताजा मामला दुधारा थाना क्षेत्र के पैडी-हनुमानगंज मार्ग के पुल के पास से सामने आया है। जहां किसान सड़क किनारे ही खेतों में पराली जलाते नजर आए। पुआल के जलाने से पशुओं को चारा नहीं मिल रहा है। खेतों में गिरा अनाज जिसे पशु व पक्षी चुग कर अपना पेट भरते थे। वह भी जल जाता है। खेतों व खरपतवारों में रहने वाले छोटे कीड़े-मकोड़े जलकर मर जा रहे हैं।
पराली जलाने का विपरीत असर मानव जाति पर पड़ रहा है। अवशेष को खेतों में जलाने से जहां निकलने वाला कार्बन युक्त धुंआ वातावरण के प्रदूषण में बढ़ोत्तरी कर रहा है। तो इससे खेत के जीवांश तत्वों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। कृषि विशेषज्ञों की माने तो खेतों में पुआल जलाने पर मिट्टी में नाइट्रोजन की कमी हो जाती है। एक अधययन के अनुसार एक टन पुआल जलाने पर 1460 किलोग्राम कार्बन डाई आक्साइड, 60 किलोग्राम कार्बन मोनो ऑक्साइड, 2 किलोग्राम सल्फर डाइऑक्साइड गैस निकलता है। साथ ही खेत की उर्वरता घट जाती है। पर्यावरण प्रदूषित हो जाता है।जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

6 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

6 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

6 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

6 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

6 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago