चुनावी अचार संहिता के बावजूद चेंबूर की बीयर शॉपी में बिक रही है विदेशी शराब

राज्य उत्पाद शुल्क पर कार्रवाई की मांग

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। एक तरफ संपूर्ण राज्य में चुनावी अचार संहिता लगी हुई है वहीं दूसरी तरफ चेंबूर की विभिन्न बीयर शॉपी में बिना अनुमति के विदेशी शराब बेची जा रही हैं। खास बात यह है कि अनेक बार इन बीयर शॉपी में स्कूल कॉलेज के बच्चों को बीयर खरीदते हुए देखा जा सकता है। उसके बाद भी राज्य उत्पादन शुल्क विभाग हाथ पर हाथ धरे हुए बैठा है। अनेक नागरिकों की शिकायत है कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी अनेक बीयर शॉप से ग्राहकों तक विदेशी शराब ऑनलाइन पहुंचाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चेंबूर के मैत्रीपार्क, घाटला गांव, खारदेवनगर के मुक्तिनगर में बीयरशॉपी की दुकानें हैं और इन दुकानों से खुलेआम विदेशी शराब बेची जा रही है। नियमानुसार ग्राहकों को परमिट की जांच करने के बाद ही शराब परोसी जाती है, लेकिन इन बीयर शॉप के प्रतिष्ठान धारक बगैर सत्यापन किये ही बिना लाइसेंस के शराब बेच रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ग्राहक दुकान के बाहर खुलेआम शराब पी रहे हैं। इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।इन प्रतिष्ठानों के मालिक ग्राहकों को ये सुविधाएं दे रहे हैं। जबकि ऑनलाइन शराब की होम डिलीवरी देने की कोई अनुमति नहीं है। इस तरह उक्त प्रतिष्ठान के मालिकों से सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। जे – विभाग के निरीक्षक से इसकी जांच किए जाने की मांग स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

Gorakhpur Workshop: फोटोग्राफी से संस्कृति समझने की पहल, 1 मई से राष्ट्रीय कार्यशाला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा फोटोग्राफी के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और…

50 seconds ago

Atal Residential School: गोरखपुर में अभिनव का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली विकासखंड के रामपुर बलडीहा निवासी अभिनव कुमार गुप्ता…

7 minutes ago

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

6 hours ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

6 hours ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

8 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

10 hours ago