टेम्परेरीं स्टे का आड़ लेकर बांधकाम -माफिया रहमान सक्रिय,सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर बने मूकदर्शक
रिपोर्ट: अजय उपाध्याय
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा) : कुर्ला एल विभाग मनपा प्रभाग क्र, 168, सीटीएस क्र. 585, एलबीएस मार्ग, सर्वेश्वर मंदिर के पीछे झोपड़पट्टी परिसर में एक आरसीसी धोखादायक बड़ा अवैध निर्माण का विवाद खड़ा हो गया है। पहले से मौजूद आरसीसी का खतरनाक 4 मंज़िला अवैध ढांचा अब टेम्परेरी स्टे के आड़ में पाँचवें मंज़िले में तब्दील किया जा रहा है।
स्टॉप-वर्क व स्पिकिंग नोटिस भी बेअसर
सूत्रों के अनुसार, इस अवैध निर्माण कार्य पर मनपा ने 354अ स्टॉप वर्क, व स्पिकिंग नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद बांधकाम माफिया रहमान ने एल विभाग मनपा प्रशासन की नाक के नीचे अवैध नवनिर्माण का काम पूर्ण कर लिया है।
सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार पर संरक्षण का आरोप
स्थानिक नागरिकों का आरोप है कि हाल ही में बदली हुए सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार के संरक्षण में यह अवैध निर्माण तेजी से चल रहा था और एक मंज़िले का खंडहर अब 5 मंज़िला खतरनाक ढांचे के रूप में तब्दील हो चुका है।
जिम्मेदार सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर पर भी सवाल
सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उन्होंने इस अवैध और खतरनाक निर्माण को रोकने के लिए अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की?
क्या वह बांधकाम माफिया रहमान को खुला संरक्षण दे रहे हैं या फिर भ्रष्टाचार की मलाई के आगे बेबस और लाचार है?
हाल मे घटित विरार जैसे हादसे की आहट?
स्थानिक लोगो का कहना है कि यदि यह निर्माण इसी तरह चलता रहा, तो यह इमारत किसी भी समय विरार जैसी दुर्घटना का कारण बन सकती है और मनपा अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही से लोगों की जान भी जा सकती सकती है।
स्थानिक समाजसेवियो की मनपा आयुक्त भूषण गागरानी से तुरंत मांग
उक्त प्रकरण मे धोखादायक इमारत ध्वस्त किया जाये व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो
बांधकाम माफिया-ठेकेदार रहमान पर एम आर टी पी के तहत मामला दर्ज किया जाए|
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…