मिठाई विक्रेताओं के साथ उपायुक्त राज्य कर ने की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। त्यौहारों के अवसर पर कर राजस्व में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत उपायुक्त राज्य कर प्रशासन बहराइच के कार्यालय पर उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर बहराइच चन्द्रकेश गौतम द्वारा मिठाई विक्रेता व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में मिठाई निर्माण व्यवसाय में करदेयता पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान श्री गौतम द्वारा व्यापारियों को सुझाव दिया गया कि बिल,इन्वायस अनिवार्य रूप से जारी किया जाय। जिससे अधिकाधिक कर राजस्व का सृजन किया जा सके। बैठक में मौजूद व्यवसायियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि बिक्री के दौरान विभागीय दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा। बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अमर सिंह ने व्यापारियों को खाद्य अपमिश्रण एवं मानकों की जानकारी प्रदान करते हुए अपेक्षा की गई कि जनस्वास्थ्य के मद्देनज़र साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा मिष्ठान को तैयार करते समय किसी अधोमानक अथवा सेंथेटिक सामग्री का प्रयोग कदापि न किया जाय। इस अवसर पर मिष्ठान निर्माता व्यापारी सुशील मिश्रा, शुभम यज्ञसेनी, सुशील मिश्रा, सनोज कुमार, मानस यज्ञसेनी सहित अन्य व्यवसायी तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं राज्य कर विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…

3 hours ago

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…

3 hours ago

सड़क बनी श्मशान: हाईवा-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी खत्म

NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…

8 hours ago

मेष संक्रांति: नव ऊर्जा, नव आरंभ का पर्व

✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…

8 hours ago

विश्लेषण: शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी – एक गंभीर चुनौती

भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…

8 hours ago

देवरिया: डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…

8 hours ago