Categories: Uncategorized

उप मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय एग्रो-क्लाइमेटिक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देश का विकास कृषि में निहित है। किसान कृषि मेले का लाभ उठाकर कृषि में क्रांति करें और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाए। कृषि मेला सौगातों का मेला होता है, अतः किसानों को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उक्त बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में दो दिवसीय एग्रो-क्लाइमेटिक मेला/प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर कही।
उप मुख्यमंत्री ने आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कालेज पथरदेवा में स्व0 रविन्द्र किशोर शाही के 42वीं पुण्यतिथि पर आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किये। उन्होंने कहा कि स्व0 रविन्द्र किशोर शाही ने माँ भारती की सेवा करने में अपना पूरा जीवन लगाया। आम जनता के जीवन को सुखमय बनाने के लिये अपने जीवन को समर्पित किया। अपने मेहनत व लगन के बलबूते जनसंघ के निर्वाचित सदस्य हुए। ग्राम प्रधान से लेकर मंत्री भी बने। अपने मंत्रीत्व काल में उन्होंने किसानों के हित में 18 घंटे बिजली देने का कार्य किया। उनका पूरा जीवन किसानो गरीबो, मजदूरो, के लिये समर्पित रहा है हम सभी को उनके जीवन से सीख लेने व उनके आदर्शो के अनुरुप चलने की जरुरत है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कृषिमंत्री द्वारा जो अस्पतालों के उच्चीकरण के लिए बात रखी गयी है, उसके लिये पूरा प्रयास होगा और उनके प्रस्ताव के अनुरुप कदम से कदम मिलाकर उसे पूरा किया जायेगा। उन्होने यह भी कहा कि कृषि मंत्री के प्रयास व किसानो के हित के लिये समर्पित इस सरकार की कार्य प्रतिबद्वता का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश गेहूं, चीनी, दुग्ध उत्पादन में देश में नम्बर एक पर है तथा तिलहन उत्पादन में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई । यह सरकार किसानो की सरकार है तथा उनके जीवन को सुखमय बनाने के लिये प्रतिबद्वता सहित कार्य कर रही है।
कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्व0 रविन्द्र किशोर शाही एक जन नेता थे। उनका जीवन अविस्मरणीय है। उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने कहा कि यह सरकार 14.50 लाख किसानो का बिजली बिल माफ किया है। बिना भदेभाव व पक्षपात के 7.5 लाख युवाओं को नौकरी दी गयी है। मेडिकल कालेज की स्थापना, सड़कों का निर्माण, अनवरत बिजली देने का कार्य कर रही है। किसानों के हित के लिये योजनायें संचालित भी की गयी है। उन्होने स्वास्थ्य केन्द्र पथरदेवा के सुदृढीकरण एवं मेडिकल कालेज में संसाधनों को विकसित किये जाने की आवश्यकता उप मुख्यमंत्री को संज्ञानित किया।
पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि स्व0 रविन्द्र किशोर शाही हम सब के लिये प्रेरणा है। उनके श्रेष्ठ जीवन को नमन तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूॅ। पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने गीतो के माध्यम से समां बांधा एवं सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुॅचाया। इस अवसर पर पराली प्रबंधन से जुडे किसानों, जिसमें रवि प्रकाश तिवारी को कृषियंत्र, विजय सिंह को पराली प्रबंधन यंत्र की चाबी तथा संजय राय एवं हरिशंकर को सरसो के बीज का किट भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषद, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक बरहज दीपक मिश्रा, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर,
जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीश चन्द्र तिवारी, विनय गौड, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा, पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव, पूर्व भाजपाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, मुरारी शाही, ब्रह्मा यादव, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, नीरज शाही, गंगा सिंह कुशवाहा, जीवनपति तिवारी, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

60 minutes ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago