शिक्षा विभाग के पवेलियन की गतिविधियों में सहभागिता करने हेतु उक्त शिक्षकों का हुआ चयन
पताही/पूर्वी चंपारण (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार दिवस 2025 का आयोजन 22 से 24 मार्च 2025 तक गांधी मैदान, पटना में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में शिक्षा विभाग के पवेलियन में कला,संस्कृति,खेल,विज्ञान,गणित,भाषा,क्रिएटीव लर्निंग आदि की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।
विभिन्न मंचों पर कलात्मक प्रस्तुति देने,विभिन्न कलात्मक गतिविधि,खेल गतिविधि,विज्ञान गतिविधि,कार्यशाला,प्रदर्शनी में शामिल होने एवं आयोजन के सफल संचालन में सहयोग हेतु पताही प्रखण्ड के तीन शिक्षकों क्रमशः विनोद कुमार, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बेलाहीराम पूर्वी, मृत्युंजय कुमार ठाकुर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला एवं अराधना कुमारी, ज्योति सूर्य प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल का हुआ चयन। उक्त शिक्षकों के चयन पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक सहित शिक्षक रविरंजन कुमार, आलोक कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, कुमार राजेश, मनीष नीरज, शैलेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, अभिमन्यु चंद्रवंशी ने बधाई दी है।
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…