डीएम ने की कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। जिलाधिकारी ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, विद्युत देय एवं अलौह खनन वसूली आदि में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने का निर्देश दिया। आबकारी शुल्क व मंडी में वृद्धि हेतु विशेष प्रयास का निर्देश दिया। उन्होंने सभी शहरी निकायों को राजस्व वृद्धि हेतु कार्ययोजना बढ़ाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुए सिसवा बाजार चीनी मिल द्वारा शत–प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करवाने हेतु जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। विशेषकर धारा 34 एवं धारा 67 के वादों के निस्तारण को लक्ष्य निर्धारित करते हुए निस्तारण के लिए कहा। डिजी शक्ति योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष शत–प्रतिशत स्मार्ट फोन,टैबलेट वितरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समयसीमा में आवेदनों को निस्तारित करते हुए डाटा फीडिंग का कार्य अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस दौरान बैठक में समस्त एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह, सभी तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

2 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

19 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

29 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

39 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

52 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

2 hours ago