संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद के विभिन्न विकासखंडों के 105 उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कंपोजिट) में साफ-सफाई कार्य हेतु एक-एक सफाई कर्मियों को संबद्ध किया है।
जिलाधिकारी द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण में कई विद्यालयों के प्रांगण और शौचालयों में सफाई की कमी पाई गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए 105 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है।
साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य ही सफाई कर्मियों की उपस्थिति प्रमाणित करें, जिसके बाद ही वेतन आहरण किया जाएगा। यह कदम विद्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने और छात्रों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…