सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
जनपद देवरिया के सोहनाग क्षेत्र के छोटे से गाँव छपरा प्रयाग ने इस समय खुशी और गर्व का आलोक देखा है। यहाँ के लाल राहुल यादव, पुत्र रुदल यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अमेरिका में चयनित होकर न केवल परिवार बल्कि पूरे गाँव व जिले का नाम रोशन कर दिया है। राहुल का चयन अमेरिका के सरकारी स्टील प्लांट में हुआ है, जहाँ उन्हें करोड़ों रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली है। यह खबर गाँव पहुँची तो मानो पूरे इलाके में त्योहार का माहौल बन गया।
प्रारंभिक शिक्षा गाँव से, उड़ान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
राहुल यादव की प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय से हुई। वहीं से उन्होंने सपनों को पंख दिए। उच्च शिक्षा उन्होंने तकनीकी क्षेत्र में प्राप्त की और अपने अथक परिश्रम से विदेश में कार्य का अवसर हासिल किया। राहुल का मानना है कि—
“कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।”
परिवार में दोहरी खुशी : भाई पहले से विदेश में
राहुल यादव की सफलता परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है। उनके छोटे भाई मोहित यादव भी पहले से विदेश में कार्यरत हैं। मोहित ओमान सरकार के संयुक्त उपक्रम जिंदल शदीद स्टील कंपनी में एक अहम पद संभाल रहे हैं। दोनों भाइयों की कामयाबी ने परिवार को तो गौरवान्वित किया ही, साथ ही पूरे गाँव और क्षेत्र को गर्वित कर दिया है।
इसे भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/the-municipal-chairman-inaugurated-the-octagonal-pole-and-street-light/
गाँव में उमड़ी बधाइयों की झड़ी
राहुल की इस उपलब्धि पर गाँव-क्षेत्र के लोग हर्षित हैं। मौके पर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी जावेद हाशमी, माकपा नेता सतीश कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए कहा कि—
“राहुल जैसे युवाओं की मेहनत और सफलता से गाँव के अन्य बच्चों को भी नई प्रेरणा मिलेगी।”
छोटे गाँव से बड़े सपनों तक
राहुल की इस सफलता ने यह संदेश दिया है कि प्रतिभा और लगन किसी एक जगह की मोहताज नहीं होती। छोटे गाँव का एक युवा भी अपने हौसले और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान कायम कर सकता है।
गाँव के लोग अब राहुल को नई पीढ़ी के लिए “प्रेरणा का प्रतीक” मान रहे हैं।
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाताओं की सुविधा और मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आठ परीक्षा केंद्रों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के पहले…
लेखक: संजय एम. तराणेकर, कवि, लेखक एवं समीक्षक, इंदौर (मध्य प्रदेश) शरद पूर्णिमा की रात…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में सर्राफा दुकान में हुई चोरी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित…