देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बघौचघाट-पकहा मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार रात करीब 1 बजे मलवाबर गांव के समीप नहर पुलिया के पास हुआ।
इस भीषण दुर्घटना में रामनगर निवासी 18 वर्षीय शिवम शर्मा और कोईलसवा गांव निवासी 22 वर्षीय शंभू कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों युवक बघौचघाट में मेला करने आए थे।
गंभीर रूप से घायल होने वालों में कोईलसवा गांव के राकेश कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, विकास और गोलू शामिल हैं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम (कांस्टेबल छोटेलाल और चालक राजेश यादव) और थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने शिवम शर्मा और शंभू कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह हादसा दोनों मृतकों के परिवारों के लिए दुखों का पहाड़ लेकर आया है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…
Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने…
✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…