देवरिया पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’ — 555 व्यक्तियों व 287 वाहनों की हुई जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में रविवार प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक जनपद में व्यापक ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’ चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाना, मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत करना तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच करना रहा।अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों ने पार्कों, सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर सुबह टहलने वालों से मुलाकात कर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच, चोरी की गाड़ियां पकड़ने, तीन सवारी, नाबालिग वाहन चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर, फब्तियां कसने, तेज आवाज के लाउडस्पीकर, अवैध असलहा और मादक पदार्थों पर कार्रवाई की गई। जनपदीय पुलिस ने इस दौरान कुल 29 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 555 व्यक्तियों व 287 वाहनों की जांच की।थानावार प्रमुख परिणाम: कोतवाली — 33 व्यक्ति, 12 वाहन रामपुर कारखाना — 35 व्यक्ति, 18 वाहन तरकुलवा — 27 व्यक्ति, 18 वाहन बघौचघाट — 15 व्यक्ति, 8 वाहन महुआडीह — 25 व्यक्ति, 12 वाहन रुद्रपुर — 22 व्यक्ति, 12 वाहन गौरीबाजार — 18 व्यक्ति, 6 वाहन मदनपुर — 23 व्यक्ति, 10 वाहन एकौना — 22 व्यक्ति, 9 वाहन सलेमपुर — 25 व्यक्ति, 12 वाहन लार — 22 व्यक्ति, 14 वाहन खुखुन्दू — 18 व्यक्ति, 12 वाहन बरियारपुर — 23 व्यक्ति, 12 वाहन भाटपाररानी — 35 व्यक्ति, 15 वाहन भटनी — 21 व्यक्ति, 16 वाहन बनकटा — 35 व्यक्ति, 16 वाहन खामपार — 32 व्यक्ति, 15 वाहन श्रीरामपुर — 12 व्यक्ति, 7 वाहन बरहज — 22 व्यक्ति, 14 वाहन मईल — 32 व्यक्ति, 21 वाहन भलुअनी — 26 व्यक्ति, 15 वाहन सुरौली — 32 व्यक्ति, 13 वाहन।पुलिस की इस पहल की आमजन ने सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से सुबह टहलने वालों व नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ता है। जनपदीय पुलिस ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

5 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

5 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

6 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

6 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago