पीएम किसान सम्मान निधि में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करना सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारीगण: सीडीओ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के कर्मचारी को गांव में कैंप लगाकर 15 अक्टूबर तक ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कराए जाने के संबंध में समीक्षा की गयी।
इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग के सभी नोडल अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मैनेजर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, अग्रणी जिला प्रबंधक, प्रबंधक जन सेवा केंद्र के साथ समीक्षा बैठक की गई। उनके द्वारा निर्देश दिए गए की सभी कर्मचारी निर्धारित तिथियां पर लगाए गए कैंप में अनिवार्य रूप से पहुंचे जिसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, बैंक सखी। सभी ऐसे किसान जिनकी ई केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग नहीं हुई है उनका निस्तारण तत्काल इसी कैंप में किया जाए। इस कार्य हेतु सभी खंड विकास अधिकारियों को भी मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए हैं। जनपद में अभी 43330 कृषक ऐसे हैं जिन्होंने ई केवाईसी नहीं कराई है अगर यह किसान इन कैंपों में आकर अथवा स्वतः पीएम किसान ऐप के माध्यम से अपनी ई केवाईसी नहीं करते हैं तो उनकी 15वीं किस्त भारत सरकार से स्वतः रोक दी जाएगी यह कार्य 15 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से कर लें। 16137 कृषक ऐसे हैं जिनकी बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं हुई है वह अपने बैंक शाखा में जाकर एनपीसीआई डीबीटी फ्लैग के साथ करा लें अथवा अपने ग्राम में पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा लें जिससे उनकी आधार की सीडिंग खाते में हो जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

5 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

5 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

5 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

5 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

5 hours ago