Deoria: रामनवमी पर जहाज घाट मंदिर में भव्य पूजन-अर्चन, भक्तिमय हुआ माहौल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया के बरहज क्षेत्र में रामनवमी के पावन पर्व पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन किया गया। नगरपालिका स्थित जहाज घाट पटेल नगर मध्य के श्रीराम मंदिर एवं आदिशक्ति माँ दुर्गा मंदिर में विशेष आयोजन हुआ।

वैदिक मंत्रों के साथ हुआ भव्य पूजन

मुख्य यजमान उमाशंकर जायसवाल और प्रमुख पुजारी संजय मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

ये भी पढ़े – Patna: ‘Teachers of Bihar’ की पहल, ‘Pragyanika’ पत्रिका का भव्य विमोचन

भजन-कीर्तन और आरती से गूंजा वातावरण

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपरांत भव्य आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। घंट-घड़ियाल और शंख की ध्वनि से पूरा वातावरण राममय हो गया। पुजारी संजय मिश्रा ने “भय प्रकट कृपाला, दीनदयाला…” भजन के साथ आरती उतारी।

भक्तों में बांटा गया प्रसाद

इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, अंजनी पांडेय, अजय गुप्ता, गुड्डू जायसवाल, आदित्य पांडेय, बलभाचार्य पांडेय, पूर्णवासी गौड़, रामलखन पांडेय सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago