देवरिया: लटकते 11 हजार वोल्ट तार से हादसे का खतरा, जर्जर पोल पर उठे सवाल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कहाँव में जर्जर विद्युत पोल और लटकते 11 हजार वोल्ट के तार से बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। यह मामला स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

राष्ट्रीय समानता दल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि ग्राम कहाँव में एक विद्युत पोल पूरी तरह एक ओर झुक चुका है। इसके कारण 11,000 वोल्ट का तार नीचे खेतों में खतरनाक स्थिति में लटक रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह तार इतनी नीचे आ गया है कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। किसानों के खेतों के पास होने के कारण जोखिम और भी बढ़ गया है।

ये भी पढ़े – देवरिया: गौ रक्षा यात्रा में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान, “गौ हत्यारों को चुनाव में जनता दे जवाब”

संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि यह मामला सीधे तौर पर जन-जीवन की सुरक्षा से जुड़ा है और प्रशासन की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से तत्काल हस्तक्षेप कर जर्जर पोल को ठीक कराने और लटकते तार को सुरक्षित करने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

15 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

17 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

18 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago