महराजगंज: नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार, पारदर्शिता और योजनाओं की प्रभावी डिलीवरी पर जोर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जनपद में नए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

पदभार ग्रहण करते ही जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं की डिलीवरी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित ‘लखपति दीदी’ योजना को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसके बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। साथ ही नगर विकास से जुड़े कार्यों में जनपद के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण को गंभीरता से लागू करने और इसमें जनसहभागिता बढ़ाने की बात कही। जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने पर भी बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके।

ये भी पढ़े – देवरिया: लटकते 11 हजार वोल्ट तार से हादसे का खतरा, जर्जर पोल पर उठे सवाल

इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता बढ़ाने और संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। स्वगणना कार्य को भी समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया गया।

गौरव सिंह सोगरवाल इससे पूर्व महराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा गोरखपुर में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त रहते हुए उन्होंने स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए, जिनके लिए गोरखपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी मिला।

जिलाधिकारी के सख्त और स्पष्ट निर्देशों से संकेत मिल रहा है कि जनपद में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

14 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

16 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

17 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago