देवरिया: गौ रक्षा यात्रा में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान, “गौ हत्यारों को चुनाव में जनता दे जवाब”

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बरहज नगर क्षेत्र में आयोजित गौ रक्षा यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभा को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण को लेकर लोगों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे लोगों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठानी चाहिए, जो गौ हत्या में संलिप्त हैं।

बुधवार को जयनगर स्थित विंध्यवासिनी माता मंदिर परिसर में शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक प्रिंस तिवारी, वंदना तिवारी तथा सैकड़ों भक्तों ने माल्यार्पण और पूजन-अर्चन कर उनका अभिनंदन किया।

सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करें और समाजहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें।

ये भी पढ़े – गोरखपुर: SSP ने धर्मशाला तिराहा का किया निरीक्षण, यातायात सुधार के दिए सख्त निर्देश

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय जयनगर के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष प्रिंस त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान शंकराचार्य को अंगवस्त्र और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुरली मनोहर उपाध्याय, अवधेश मालवीय, अभयानंद तिवारी, आशुतोष तिवारी, संजय वर्मा, राजेंद्र सिंह, रत्नेश मणि त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, मिथुन कुमार, परमहंस चौरसिया, विनय तिवारी, अर्चना त्रिपाठी, वंदना सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

16 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

18 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

19 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago