डेंगू- मलेरिया पर लगी लगाम, योगी सरकार ने खत्म की राज्य से जानलेवा बीमारी

इस सीजन बस एक व्यक्ति की मौत

लखनऊ।Rkpnew उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि एक जनवरी 2022 से 13 सितंबर 2022 तक प्रदेश में डेंगू से सिर्फ एक मौत हुई और मलेरिया से किसी भी रोगी की मौत इस अवधि में नहीं हुई। समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्‍य मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को मानसून सत्र के पांचवें दिन प्रश्नकाल में अल्पसूचित तारांकित प्रश्‍न किया था जिसके लिखित उत्‍तर में स्वास्थ्य महकमा संभाल रहे पाठक ने यह जानकारी दी।पांडेय ने यह प्रश्‍न किया था कि वर्तमान में बड़ी तेजी से डेंगू, मलेरिया, वायरल जैसे संक्रामक रोग फैल रहे हैं, ऐसे में 13 सितंबर 2022 तक राज्य में डेंगू एवं संक्रामक रोगों के प्रकरण सामने आये हैं तथा उनमें से कितने मरीजों की मृत्यु हुई है। उपमुख्‍यमंत्री ने सरकार की तैयारियों का व्यापक ब्यौरा देते हुए कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेश में वर्ष में तीन बार (माह अप्रैल, जुलाई एवं अक्टूबर में) संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान अन्तर्विभागीय रूप में आयोजित किया जाता है।उन्होंने बताया कि उपरोक्त अवधि में डेंगू के 905 और मलेरिया के 2149 मरीज सामने आए और इनमें डेंगू से सिर्फ एक मौत और मलेरिया से एक भी मौत नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि सपा सदस्यों ने सुबह सत्र शुरू होते ही सदन से बहिर्गमन कर दिया था लेकिन विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने यह व्यवस्था दी कि सभी तारांकित, अतारांकित प्रश्नों के उत्‍तर विधानसभा के पोर्टल पर अपलोड हो गये हैं, इसलिए उन्हें उत्तरित माना जाएगा। हालांकि मूल प्रश्नकर्ता के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने अन्‍य सदस्‍यों को पूरक प्रश्‍न का मौका नहीं दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

11 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

12 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

12 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago