गेट पर ताला जड़ कर बीडीओ के विरुद्ध प्रधानों का धरना-प्रदर्शन जारी

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा) जिले के विकास खण्ड पौली के ग्राम प्रधानों ने खण्ड विकास अधिकारी के विरुद्ध आन्दोलन तेज करते हुए गेट पर ताला जड़ दिया है।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष गणेश पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने तीसरे दिन शुक्रवार को पौली ब्लाक गेट का ताला बंद कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनका कहना है कि खण्ड विकास अधिकारी प्रधानों से दुर्व्यवहार करते रहते हैं। उनका कहना है कि जब तक बीडीओ को हटाया नहीं जाता तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष गणेश पांडेय ने कहा कि विकास अधिकारी पौली भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके द्वारा लगातार प्रधानों का दोहन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीडीओ द्वारा प्रधानों से दुर्व्यवहार करने और आवास की लिस्ट से पात्रों का नाम काटने का कार्य जारी है। बीडीओ महावीर सिंह का स्थानांतरण नहीं हुआ तब तक तालाबंदी रहेगी।
श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गरीबों व गांव के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन ऐसे खंड विकास अधिकारी प्रदेश सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। जिससे सरकार की छवि धुमिल हो रही है।
श्री पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में दो बार मनरेगा का पैसा आया लेकिन बीडीओ द्वारा अपने चहेतों का भुगतान कराया गया और अधिकांश ग्राम प्रधानों के भुगतान अभी तक शेष हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

10 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

10 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

10 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

11 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

11 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

12 hours ago