अघोषित विद्युत कटौती को लेकर लोकतंत्र सेनानी ने सौपा ज्ञापन

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध रविवार को लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार को सौंपा।

चौधरी ने कहा कि विद्युत उपखंड उतरौला के देहात, टाउन व आईपीडीएस बदलपुर फीडर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। उतरौला उप केंद्र से संचालित देहात फीडर महुआधनी के ग्राम अहिरौला का फ्यूज एवं ट्रांसफार्मर का एलटी जलने की जानकारी लाइनमैन अतीक व अन्य लाइनमैन को होने पर भी ठीक नहीं किया जा रहा है। महुआ, मिश्रौलिया, श्रीदत्तगंज, चमरूपुर के अवर अभियंता रविंद्र राम के लापरवाही का आलम यह है कि वह अपने मातहतों से काम नहीं ले पा रहे हैं। महुआ फीडर के लाइनमैन मोहम्मद अतीक व अनिल कुमार कसौधन उर्फ कोदई अपने निजी स्वार्थ के लिए बिजली को चोरी से बेच रहे हैं और सरकार को चूना लगा रहे हैं। संबंधित फीडरों एसएसओ फोन रिसीव नहीं करते रिसीव कर भी लेते हैं तो गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हैं। मोहल्ला रफी नगर स्थित हर्षा हॉस्पिटल के सामने लगे लोहे के पोल पर भयंकर करंट उतर रहा है। इसी पोल के चलते पास में सटे घरों में भी करंट आ रहा है। जिससे कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। आईपीडीएस बदलपुर से आच्छादित नगर क्षेत्र के सुभाष नगर, पटेल नगर व उतरौला ग्रामीण के विद्युत व्यवस्था दयनीय है। ब्रेकडाउन, सिडडाउन, फॉल्ट के नाम पर घंटे विद्युत कटौती की जा रही है। 24 घंटे में मात्र दो से ढाई घंटा बिजली मिल पा रहा है। जबकि प्रदेश सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटा व नगर क्षेत्र में 22 घंटा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। दूषित मानसिक के जेई व लाइनमैन सरकार को बदनाम करने की नीयत से ऐसा कार्य कर रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

9 hours ago

राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…

10 hours ago

ओलंपियाड में माउंट वैली एकेडमी के बच्चों का दबदबा, टॉपर्स सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…

10 hours ago

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…

11 hours ago

लोकसंग्रह पर आधारित पुस्तकों का गोरखपुर विश्वविद्यालय में विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…

11 hours ago

संस्कृत और पालि भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…

11 hours ago