जोगी के वेष में घूम रहे युवक को ग्रामवासियों ने खदेड़ा

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को गेरुआ रंग की कमीज, गेरुआ रंग की लुंगी, सिर पर केसरिया पगड़ी,बदन पर रामनामा,चेहरे पर दाढ़ी, कंधे पर सारंगी लटकाए जोगी के वेष में लार थाना क्षेत्र के एक गाँव मे घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने खदेड़ा।वैसे तो कुल मिलाकर देखा जाय कि, हिंदू लगने वाले ऐसे बहुत से युवक लार थाना क्षेत्र के कई गांवों में भिक्षाटन करते नजर आते रहे हैं।
बताते चलें कि रविवार को ऐसा ही एक युवक जब लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में भिक्षाटन करने पहुंचा तो कुछ सनातनी लोगों को संदेह हुआ। जोगी का भेष धारण करके फेरी लगा रहे युवक पर शक होने पर जब ग्रामीणों ने पूछा कि तुम्हारा नाम क्या है? तो पहले इसने गोलू बताया। फिर सख्ती से पूछताछ करने पर अपना नाम सिराज बताया। अपना गांव जोगिया मधुबन जिला (मऊ) बताया।
ऐसे कई युवक किसी गांव में ठहर जाते हैं और रात दिन फेरी लगाते है। एक सप्ताह की फेरी लगाने के बाद घरों से वस्त्र, अन्न और पैसे मांगते हैं। लोगों को संदेह है कि ये लोग गांव में रेकी करते होंगे और सहयोगियों की सहायता से कुछ गलत कार्य को अंजाम देते है।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें। जोगी के भेष में ऐसे लोग कहीं बड़ा कुकृत्य कर देंगे और बदनाम सनातन धर्म होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

1 hour ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

2 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

4 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago