महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन–2024 के दृष्टिगत ईवीएम प्रशिक्षण और जनजागरूकता हेतु जिला मुख्यालय में ईवीएम प्रदर्शनी का शुभारंभ डेमो वोटिंग कर किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ईवीएम के कार्यप्रणाली को देखा और निर्देश दिया कि जो लोग भी डेमो वोटिंग कर रहे हैं, उनका विवरण पंजिका में दर्ज करें। उन्होंने लोगों को ईवीएम की कार्यप्रणाली से अवगत कराने का भी निर्देश दिया। साथ ही लोगों को आगामी चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए भी कहा। इस अवसर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने भी डेमो वोटिंग किया।
ईवीएम जागरूकता अभियान के तहत जिला मुख्यालय और सभी तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम की कार्यप्रणाली से लोगों को अवगत कराने और मतदान हेतु जागरूक करने के लिए ईवीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…