ग्राम पंचायत नदुआ में अंत्येष्ठि स्थल निर्माण की उठी मांग

ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र मिश्र ने प्रशासन को सौंपा प्रस्ताव

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत नदुआ के ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित अंत्येष्टि स्थल निर्माण को लेकर अपनी मांग को एक बार फिर जोरदार तरीके से उठाया है। मंगलवार को ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र मिश्र ने संबंधित अधिकारियों से मिलकर अंत्येष्टि स्थल निर्माण की दिशा में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए पत्र सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नदुआ में रहने वाले लोगों को शव दाह संस्कार के लिए दूरदराज स्थित अन्य गांवों के घाटों का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दिनों में मार्ग की दुर्दशा और नजदीकी श्मशान घाट के अभाव में परिजनों को मृतक का अंतिम संस्कार कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार शव को ले जाने में घंटों का समय लग जाता है, जिससे परिजनों के साथ ही ग्रामीणों को भी भावनात्मक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें – विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर गणना प्रपत्र का वितरण शुरू
इसी समस्या को देखते हुए नदुआ, बसन्तपुर राजा,बरवा राजा, बागापार सहित आस-पास की बस्तियों के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र मिश्र को अपनी पीड़ा से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्या से सहानुभूति रखते हुए मिश्र ने इस मामले में पहल की और ग्राम पंचायत की जरूरत को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखते हुए रेंहाव नाले पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण को शीघ्र शुरू कराए जाने हेतु लिखित पत्र प्रेषित किया। इस दौरान दिनेश चंद्र मिश्र ने कहा मानव जीवन का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक होना चाहिए, यह हर व्यक्ति का अधिकार है। शव दाह गृह न होने के कारण ग्रामीणों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि इस मुद्दे को प्राथमिकता में लेकर जल्द से जल्द शव दाह गृह निर्माण कार्य शुरू कराए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से इस मांग को मानवीय दृष्टिकोण से देखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा न केवल नदुआ बाजार ग्राम पंचायत के लिए, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों को राहत देगी।
इस दौरान दिग्विजय चौहान, प्रकाश, प्रेम चंद दूबे, दिपक सिंह चौहान, मनोज पाठक,सुशील पाठक, जनार्दन कन्नौजिया, सुदामा, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य को जल्द स्वीकृति प्रदान करेगा, ताकि भविष्य में किसी परिजन को अंतिम संस्कार के दौरान असुविधा न झेलनी पड़े।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

7 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago