राष्ट्रीय हॉकर नीति को क्रियान्वित किए जाने की मांग

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)

पिछले 10-15 दिनों से मुंबई मनपा एम( प) विभाग में फेरीवालों पर कार्रवाई शुरू कर है। कमोवेश यही हालत मुंबई मनपा के अन्य वार्डों की भी है। जहां फेरीवालों पर निरंतर कार्यवाही शुरू है। इस कारण फेरीवालों के समक्ष भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। रोज कमाओ और रोज खाओ इस तरह फेरीवालों की दिनचर्या चलती है। जबकि पिछले 15 दिनों से फेरीवाले बेकार हो गए हैं। वे दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उनके घर के बुजुर्गों के लिए दवा-पानी और छात्रों की स्कूल फीस भरना मुश्किल हो गया है। यही नहीं प्रधानमंत्री निधि योजना से लिए गए १० हजार रुपए के कर्ज का हफ्ता न भर पाने से हॉकरों का सिबिल स्कोर भी खराब हो रहा है हजारों हॉकर रुपये की किश्त भी नहीं चुका पा रहे हैं। जिसके कारण फेरीवालों की जानी मानी संस्था शहीद भगत सिंह हॉकर यूनियन ने राष्ट्रीय हॉकर नीति को क्रियान्वित किए जाने की मांग की है। शहीद भगत सिंह हॉकर यूनियन के पदाधिकारियों ने सहायक आयुक्त मनपा एम ( प) विभाग को लिखे पत्र में बताया कि
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 9 नवंबर 2013 को राष्ट्रीय हॉकर नीति की घोषणा होने के बावजूद इसे लागू नहीं किया जा रहा है। इस नीति के अनुसार फेरीवालों का सर्वेक्षण कर उन्हें बायोमेट्रिक कार्ड देकर तथा 1 बाय 1 स्थान देकर शहरी फेरीवाला समिति के माध्यम से पुनर्वासित किये जाने की अपेक्षा की गई थी। लेकिन हकीकत यह है कि मनपा कुछ भी करने को तैयार नहीं है। यह एक तरह से मनपा की विफलता है। इसके विपरीत गरीब फेरीवालों पर हमला किया जाता है और उनका सामान नष्ट कर दिया जाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में शहीद भगत सिंह हॉकर्स यूनियन के महासचिव सुभाष मराठे- निमगांवकर ने चेंबूर मनपा एम ( प) के सहायक आयुक्त से मांग की है कि
फेरीवालों को पुनर्वासित किये बिना कार्रवाई न करें।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का कर्ज माफ किया जाय।
फेरीवालों का बायोमेट्रिक सर्वेक्षण करके उन्हें लाइसेंस हॉकर्स जोन बनाया जाय। आदि मांगे शहीद भगत सिंह हॉकर यूनियन की ओर से की गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

7 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

15 minutes ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

48 minutes ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

1 hour ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

1 hour ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago