सिंदुरिया में सर्विस लेन निर्माण की मांग तेज, व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया चौराहे पर लगातार बढ़ रहे जाम की समस्या को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने सिंदुरिया बाजार क्षेत्र में सर्विस लेन निर्माण की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू हो।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन्द्र गुप्ता ने बताया कि सिंदुरिया चौराहे की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए दोनों ओर सर्विस लेन बनाए जाने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में बाजार के बीचों-बीच बनी ऊँची नाली के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे व्यस्त समय में जाम की स्थिति बन जाती है।

यह भी पढ़ें – 25 हजार का इनामी लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, महराजगंज से ठूठीबारी तक का मुख्य मार्ग निर्माणाधीन है, और सिंदुरिया से लगभग दो किलोमीटर पहले तक बाईपास का काम भी तेजी से चल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि सर्विस लेन का निर्माण हो जाए तो न केवल जाम की समस्या दूर होगी बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और व्यावसायिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से शीघ्र सर्वे कराकर सर्विस लेन निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है। इस अवसर पर संरक्षक दीपलाल श्रीवास्तव, महामंत्री प्रेमनारायण गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी संतोष गुप्ता, राजेश सोनी, रमेश जायसवाल, राजू अग्रवाल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – व्हाट्सएप वीडियो के आधार पर पति को मिला तलाक, अदालत ने परित्याग के कारण मंजूरी दी

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago