दिल्ली पुलिस अब देहरादून से जोड़ेगी जांच के तार क्यो की सीसीटीवी में दिखा आफताब

नयी दिल्ली एजेंसी।लिव इन पार्टनर श्रद्धा की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के टुकड़े करने वाले आफताब ने श्रद्धा के शरीर के कुछ हिस्सों को देहरादून में भी ठिकाने लगाया था। दिल्ली पुलिस से हुई पूछताछ में इसका खुलासा आरोपी ने किया है। अब जांच में दिल्ली पुलिस देहरादून भी जा सकती है। इस मामले पर देहरादून पुलिस ने दिल्ली पुलिस को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस जांच के दौरान उन होटल मालिकों से भी संपर्क कर सकती है जहां आफताब श्रद्धा की हत्या करने के बाद रूका था। ये भी संभावना जताई गई है कि आफताब ने देहरादून में खून से सने कपड़ों को ठिकाने लगाया होगा। 

इन टुकड़ों को कई दिनों तक फ्रिज में रखा और यहां तक की श्रद्धा के सिर को भी फ्रिज में रखा। अंत में उसने श्रद्धा के सिर को जलाया और फिर उसके सिर को ठिकाने लगाया। पुलिस को अबतक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है। पुलिस के पास अहम सुराग के तौर पर अब भी वो हथियार नहीं है जिससे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए गए है। श्रद्धा का सिर और हथियार दो अहम सबूत इस मामले में पुलिस को नहीं मिले है।

पुलिस ने 18 नवंबर को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में यह भी कहा कि आरोपी द्वारा दिए गए जवाबों की भ्रामक प्रकृति को देखते हुए, उसके नार्को विश्लेषण परीक्षण के लिए एक आवेदन किया गया था और इसे अदालत ने मंजूरी दे दी है। दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट पांच दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। पुलिस के अनुसार पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर (27) की गत 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक एक बड़े फ्रिज में रखा तथा उन्हें कई दिनों तक विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह पता लगाने के लिए कि हड्डियां पीड़िता की हैं या नहीं, डीएनए विश्लेषण के लिए ए (वालकर) के पिता और भाई के रक्त के नमूने एकत्र किए गए हैं।श्रद्धा वॉकर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस अब देहरादून में भी जांच करेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

36 minutes ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago