Delhi Crime: शाहदरा में बुजुर्ग दंपति की हत्या से सनसनी, घर में अलग-अलग कमरों में मिले शव

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली के शाहदरा जिले के राम नगर एक्सटेंशन इलाके में रविवार देर रात एक सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात सामने आई। यहां एक मकान की तीसरी मंजिल पर रहने वाले 75 वर्षीय विरेंद्र कुमार बंसल, जो पेशे से रिटायर्ड शिक्षक थे, और उनकी 65 वर्षीय पत्नी परवेश बंसल की हत्या कर दी गई।

दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। घटना की जानकारी आधी रात करीब 12:30 बजे पुलिस को मिली, जब दंपति के बेटे वैभव बंसल ने पीसीआर कॉल कर बताया कि उनके माता-पिता बेहोश पड़े हैं और शायद उनकी मौत हो चुकी है।

सूचना मिलते ही एमएस पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में विरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें – Punjab News: विदेश में नौकरी का सपना बना मौत की कहानी, रूस-यूक्रेन जंग में फंसे मनदीप का शव 1 साल बाद लौटा

क्राइम टीम और FSL की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोटोग्राफी भी की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

लूट की आशंका से इनकार नहीं

पुलिस की प्रारंभिक जांच में लूट के इरादे से हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच जारी है। इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही हत्याकांड के खुलासे का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – ड्यूटी से लौटा पति, घर मिला खाली; फेसबुक दोस्त संग लाखों के गहने और नकदी लेकर पत्नी फरार

Karan Pandey

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

41 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

48 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

56 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

1 hour ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

9 hours ago