महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले प्रस्तावित “दिल्ली चलो अभियान” को सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश धर दूबे की उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने की।
टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बड़ा आंदोलन
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में 4 अप्रैल 2026 को बड़ी संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
एकजुटता पर जोर, सभी शिक्षकों से अपील
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीईटी और नॉन-टीईटी सभी शिक्षक मिलकर इस मुद्दे पर विरोध दर्ज कराएं।
ये भी पढ़े – UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा
430 से अधिक शिक्षक तैयार, 500 पार की संभावना
जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि अब तक महराजगंज से 430 से अधिक शिक्षक दिल्ली जाने के लिए तैयार हो चुके हैं। जल्द ही यह संख्या 500 के पार पहुंचने की संभावना है।
संगठन के पदाधिकारियों ने किया संबोधन
मंडलीय संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा के निर्देश पर सभी जिलों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। वहीं उपेंद्र पांडेय और युगेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शिक्षकों को आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारों की लड़ाई के लिए लिया संकल्प
बैठक के अंत में सभी शिक्षकों ने एक स्वर में 4 अप्रैल को दिल्ली पहुंचकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़े – मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…
ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई…