जंगलों में निर्णायक वार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, सुकमा में 10 से अधिक और बीजापुर में 2 नक्सली ढेर

सुकमा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र के घने जंगलों में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान अभी भी जारी है और अंतिम आंकड़े अभियान समाप्त होने के बाद साझा किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – घूमन्तु जिंदगी और पेट के लिए रोजगार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सुकमा के दुर्गम जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए निर्णायक कार्रवाई की। क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की नक्सली गतिविधि को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

ये भी पढ़ें – लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

वहीं दूसरी ओर, बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके में भी सुरक्षाबलों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यहां जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने मुठभेड़ में दो सशस्त्र नक्सलियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ शनिवार तड़के करीब पांच बजे शुरू हुई और रुक-रुक कर जारी रही। मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल मुठभेड़ के सटीक स्थान, अभियान में शामिल बलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जा रही हैं। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत विवरण जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – नदी के किनारे पड़े कूड़े कबाड़े मे पूजा पाठ करने पर मजबूर श्रद्धांलु

गौरतलब है कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 285 नक्सलियों को ढेर किया था, जो नक्सलवाद के खिलाफ सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की सख्त रणनीति को दर्शाता है। मौजूदा कार्रवाई को इसी निरंतर अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

15 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

15 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

15 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

15 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

15 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

15 hours ago