वेनेजुएला की राजधानी कराकस में कई धमाके, आसमान में उड़ते दिखे लड़ाकू विमान; अमेरिकी हमले की आशंका

कराकस (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच वेनेजुएला की राजधानी कराकस शनिवार तड़के तेज धमाकों से दहल उठी। शहर के कई इलाकों में अचानक जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इसके साथ ही आसमान में नीची उड़ान भरते लड़ाकू विमानों की आवाजें भी लोगों ने सुनीं, जिससे संभावित हवाई हमले की आशंका जताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी (Associated Press) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे (GMT सुबह 6 बजे) कम से कम सात तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। धमाकों की गूंज दूर-दराज के इलाकों तक महसूस की गई।

धमाकों से मचा हड़कंप, लोग घरों से बाहर निकले

धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। रिपोर्ट के मुताबिक, कई स्थानों पर लोग सड़कों पर जमा होकर आसमान की ओर देखते नजर आए। हालांकि, अब तक धमाकों के कारण और स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ईरान स्थित मीडिया संस्थान Tehran Times और संघर्ष पर नजर रखने वाले अकाउंट Clash Report ने ऐसे वीडियो साझा किए हैं, जिनमें कथित तौर पर हवाई हमलों और लड़ाकू विमानों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

अमेरिका-वेनेजुएला तनाव के बीच बढ़ी आशंका

कराकस में धमाकों की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में कैरेबियन सागर में अमेरिकी नौसेना का एक टास्क फोर्स तैनात कर चुके हैं और वेनेजुएला के खिलाफ जमीनी व हवाई हमलों की संभावना भी जता चुके हैं।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। ट्रंप ने बीते सोमवार को दावा किया था कि अमेरिकी बलों ने कथित तौर पर ड्रग तस्करी में इस्तेमाल होने वाले एक डॉकिंग एरिया को नष्ट कर दिया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह कार्रवाई अमेरिकी सेना ने की या CIA ने, और न ही सटीक स्थान की जानकारी दी गई।

फिलहाल वेनेजुएला सरकार की ओर से धमाकों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब कराकस की स्थिति और अमेरिका-वेनेजुएला संबंधों पर टिकी हुई हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

5 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

6 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

6 hours ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

7 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

10 hours ago