सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l पकड़ी थाना क्षेत्र के चक बहाउद्दीन गाँव मे शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।बताते चले कि शनिवार को अपराह्न चक बहाउद्दीन गाँव निवासी प्रेमचंद चौहान 60 वर्ष अपने पुत्र मन जी चौहान के साथ बहेरी गाँव मे लगने वाली साप्ताहिक बाजार में गए हुए थे। बाजार से शाम को लौटते वक्त गाँव का ही एक व्यक्ति मिल गया। बाइक लिए उस व्यक्ति ने प्रेमचंद चौहान से कहा कि आइए हम बाइक से आपको घर छोड़ देते हैं। प्रेमचंद उस व्यक्ति की बाइक पर बैठ गए जबकि उनका पुत्र मन जी साइकल से आ रहा था। ग्रामीणों की माने तो प्रेमचंद एवं बाइक सवार बीच रास्ते मे शराब पी। शराब पीने के बाद जब पुनः बाइक से जाने लगे तो रास्ते मे ही प्रेमचंद की तबियत बिगड़ने लगी। बाइक सवार एवं गाँव के अन्य लोग प्रेमचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले गए। वहाँ पहुचने के उपरांत चिकित्सकों ने जांच कर प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया।किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।घटना को लेकर जनमानस में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल पाएगा।उसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…