Categories: Uncategorized

पुण्यतिथि मनाई गई

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सुखपुरा कस्बा स्थित संत यतिनाथ मंदिर प्रांगण में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पूण्य‌ तिथि मनाई गई।इस मौके पर प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा भी हुई।
सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता और पंचायती राज व्यवस्था के जनक राजीव गांधी के बिना वर्तमान भारत की कल्पना असंभव है।
राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज हमारे हाथों में मोबाइल और कंप्यूटर हैं। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी का सपना था कि केंद्र सरकार का पैसा सीधे पंचायतों तक पहुंचे, जो आज की व्यवस्था में फलीभूत हो चुका है।
नम आंखों से राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।भावुक होते हुए कहा कि जब तक सूरज और चांद रहेगा, राजीव गांधी जी का नाम अमर रहेगा। आज हम सभी नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, पंडित जनार्दन उपाध्याय, विजय शंकर पांडे ,महाप्रसाद चौबे, शिव बहादुर यादव ,दिनेश सिंह, बसंत सिंह ,रामप्रवेश राम, रवि राज, आकाश,शिवम दुबे मौजूद रहे। अध्यक्षता वृजानंद पांडे व संचालन हरेराम सिंह ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

17 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago