बंजार पट्टी नाके पर डॉक्टर के उपर जानलेवा हमला

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l भिवंडी बंजार पट्टी नाका पर एक व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग डॉक्टर पर लोहे के हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही भिवंडी निजामपुर पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी के बंजार पट्टी नाका के बीच सड़क के ऊपर सरेआम 55 वर्षिय ताउल्लाह सकरुल्ला अंसारी द्वारा 67 वर्षीय डॉ कपिल अहमद झाहिरुद्दीन पर, हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में डॉ कपिल अहमद झाहिरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

ताज मंजिल में रहने वाले डॉ कपिल अहमद अंसारी का दवाखाना बंजार पट्टी नाका पांजरा पुल के पास है। देवरिया निवासी, अताउल्लाह सकरुल्लाह अंसारी, एक पावर लूम कारखाने में काम करता था। 27 मार्च के दिन डॉ कपिल अंसारी नमाज अदा करने के लिए मदीना मस्जिद गए थे, नमाज अदा करने के बाद जब वह अपने कार के पास जा रहे थे उसी वक्त पीछे से उनके सर पर हथोड़ा से हमला कर दिया, डॉ कपिल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय नागरिकों ने हमला करने वाले को पकड़कर इस घटना की जानकारी निजामपुर पुलिस स्टेशन को दी, निजामपुर पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया हैं। और डॉक्टर कपिल अहमद को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेज दिया गया हैं,जहां उनका इलाज चल रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

1 hour ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

3 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

3 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago