खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

देवरिया/लार(राष्ट्र की परम्परा)l विकास खण्ड लार के भूडूसूरी गाँव के निवासी राहुल कुमार पुत्र स्व राजवंशी उम्र लगभग 23 वर्ष पेट्रोल पम्प पर कार्य कर के अपने और माता व छोटे भाइयो का जीविका पार्जन करता था । दो चार दिन पहले अपने मजदूरी के वास्ते पेट्रोल पम्प के कर्मचारीयों से विवाद होना परिजनों ने बताया कल सुबह अपने घर से यह कह कर गया की पेट्रोल पम्प जा रहे है। साफ सफाई करना है वहा बुला रहे है उसी वक़्त से घर नहीं आया शनिवार को सुबह सूचना मिला की खून से लथपथ एक युवक का शव मिला उसके शरीर पर ज़ख्म के गंभीर निशान है परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है घटना की सूचना पर पहुंची लार पुलिस छानवीन मे जुटी है लार थाना क्षेत्र के भुरूसुड़ी के तीन किलोमीटर दूर बरडीहा दलपत पिपराडीह के टोला भैसही के समीप घोरुबीर बाबा के स्थान के समीप उसका शव मिला मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दिया सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया परिजनों का कहना है की युवक का हत्या कर के शव को फेकने का आरोप लगाया है । राहुल चार भाईयो मे दूसरे नंबर का था उसके बड़े भाई छागूर प्रसाद घर पहले कही खो चूका है छोटे भाई अंशु व रवि कुमार और माता फुलेसरी देवी व बहन सुशीला देवी का रो रो कर बुरा हाल है उक्त सम्बन्ध पर प्रभारीनिक्षक लार कपिलदेव चौधरी ने बताया की युवक का शव मिला है युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है अभी तहरीर नहीं मिला है तहरीर मिलने के बाद व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जायेगी यह खबर क्षेत्र मे आग की तरह फैल गई खबर लगते क्षेत्रीय नेता गण व आजाद समाज पार्टी के मंडल महा सचिव डाक्टर राजेश कुमार, जिला संगठन मंत्री भीम आर्मी बालवीर दादा, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, ने कहा की जिले मे हो रही घटनाओ चिंता ब्यक्त किया सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, सपा के सलेमपुर के प्रभारी रंजना भारती, ग्राम प्रधान हरिशंकर प्रसाद, लार पूर्वी जिला पंचायत सदस्य जनक ऊर्फ विमलेश कुशवाहा,और अन्य भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें, अस्पतालों में ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करें: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर…

1 minute ago

वंदन योजना में लापरवाही पर तीन नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों…

18 minutes ago

शिक्षकों के बीच पहुंचे सदर विधायक, ध्रुव त्रिपाठी के लिए मांगा समर्थन

शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संपर्क,शिक्षक हितों में किए गए कार्यों का दिया हवाला…

22 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 6,250 रुपये, सुरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली…

53 minutes ago

गो-तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बनकटा थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में…

56 minutes ago

4.53 करोड़ रुपये से बना बनकटा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निर्माण कार्य पूरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के विकास खंड बनकटा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के…

60 minutes ago