भवानी छापर बाजार रोड के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को थाना क्षेत्र श्रीरामपुर , सिरसिया बाबू (भवानी छापर बाजार) शराब भठ्ठी से थोड़ी दूर रोड के किनारे नीम के पेड़ के पास, स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देख तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही श्रीरामपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर शव का शिनाख्त कराया गया, तो उसकी पहचान भोला शर्मा (जाति-लोहार,उम्र लगभग 35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामानंद शर्मा निवासी नौतन बाजार थाना नौतन जनपद सिवान प्रांत बिहार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल इसकी सूचना दी गई। परिजनों द्वारा थाने पर आकर मृतक की पहचान किया गया। ततपश्चात पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल देवरिया भेजा गया।
मृतक भोला शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामानंद शर्मा के बारे में जानकारी की गई तो आसपास के स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया की, यह व्यक्ति शराब पीने का आदी था हर समय शराब के नशे में रहता था। शराब पीकर इधर-उधर आसपास के बाजार में घूमता रहता था। और अधिक शराब पीने से ही मौत होने की बात बताई जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

1 minute ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

4 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

4 hours ago

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

4 hours ago