भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )
थाना मईल क्षेत्र के अंतर्गत भागलपुर गांव में शनिवार को एक खंडहर पड़े ट्यूबवेल के भीतर बने कुएं से एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हाल ही में लापता हुए युवक के रूप में की गई है। परिजन स्थल पर पहुंचते ही दहाड़ें मारकर रोने लगे।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने कुएं से आ रही तेज दुर्गंध महसूस की, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। दुर्गंध इतनी अधिक थी कि सुरक्षाकर्मियों को निकालने में घंटों लग गए।
इसे भी पढ़ें – बीएसएसएसएस परशुराम सेना ने मण्डल स्तर पर की नई नियुक्तियाँ
परिजनों ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ था और इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इस लापता मामले को स्थानीय अख़बार राष्ट्र की परंपरा ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्करी हाउस भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, क्योंकि कुएं में शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है जबकि परिवार के लोग पत्नी, बच्चे और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…