भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक आयुष कुमार सिंह का गांव में हुआ भव्य स्वागत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बभनौली क्षत्रिय निवासी एन.के. सिंह एवं माता श्रीमती उर्मिला सिंह के पुत्र आयुष कुमार सिंह, जो हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में प्रबंधक पद पर चयनित हुए हैं, का अपने गांव प्रथम आगमन पर ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने गाजे-बाजे और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

गांव में आयुष के पहुंचते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल छा गया। परिजनों व ग्रामीणों ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

आयुष कुमार सिंह की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, मुगलसराय में हुई, जहां उन्होंने वर्ष 2012 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा कानपुर के एक निजी विद्यालय से पास की। वर्ष 2020 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें – http://हिन्दू महासभा पदाधिकारिओ का दल बैठक में शामिल होने के लिए वाराणसी रवाना – बी एन तिवारी

इसी वर्ष भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से प्रबंधक पद की भर्ती निकली थी। परीक्षा 2021 में हुई, जिसमें आयुष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की और उनका चयन आरबीआई में प्रबंधक के पद पर हुआ।

आयुष कुमार सिंह ने कहा कि, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। हर परीक्षा को गंभीरता से लेकर मेहनत और लगन के साथ तैयारी की जाए, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए।”

उनके बड़े पिता जितेंद्र कुमार सिंह (पुत्र स्व. राम सुमेर सिंह) ने कहा कि, “आयुष ने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हमें उस पर गर्व है और हमारा आशीर्वाद सदैव उसके साथ रहेगा।”

आयुष के छोटे भाई उत्कर्ष कुमार सिंह ने भी कहा कि भाई की इस सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है, और यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर पप्पू सिंह, मदन सिंह, विवेक सिंह, अरुण कुमार सिंह, उमा सिंह, रजनी सिंह, विकास कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, वेद सर्वन सिंह, बृजेश सिंह, बलराम सिंह, अजीत सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने फूल मालाएं पहनाकर आयुष का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago