विवाह शगुन योजना का स्थलीय निरीक्षण हुआ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
संस्था फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम की महत्वाकांक्षी योजना बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत रामध्यान कुशवाहा ग्राम इसरौली विकास खण्ड भलुअनी जनपद देवरिया की बेटी की शादी में आगामी 10 नवंबर से सहयोग के लिए प्रदेश व जिला टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिला अध्यक्ष शुभम् शर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सचिन कुमार ,ब्लॉक महामंत्री भलुअनी लक्ष्मण प्रजापति,ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा,ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश प्रजापति, ब्लाक आईटी सेल प्रभारी शैलेन्द्र कुमार कुशवाहा के साथ में लाभार्थी और उनके परिवार के सदस्यगण और ग्रामवासी गोपाल कुशवाहा, रामजतन आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संस्था की स्थापना 31 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन व राष्ट्रीय एकता व अखंडता दिवस के अवसर पर महराजगंज में महेंद्र कुमार वर्मा व उनके चार अन्य साथियों द्वारा की गई थी।इस संस्था में अब तक उत्तर प्रदेश में 53 हजार से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं।जो अपने सदस्यों के दिवंगत होने व सदस्यों की बेटी के विवाह में सभी सदस्य सहयोग करते हैं। अब तक संस्था के सदस्यों द्वारा अपने दो सदस्यों के दिवंगत होने पर 27 लाख रुपए तथा 42 बेटियों की शादी में 34 लाख रुपए का सहयोग किया जा चुका है। आगामी 10 नवंबर से शुरू हो रहे सहयोग में सात बेटियों की शादी में प्रति परिवार ढाई लाख रुपए देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago