Categories: Uncategorized

डीडीयू : लौहपुरुष सरदार पटेल की 148वीं जयंती एवं “राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में दूसरे दिन देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर दूसरे दिन विश्वविद्यालय में “लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता” विषय पर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता (एकल गायन) का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय में अध्ययनरत सभी संकायों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने “लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता” विषय पर अपने मनमोहक गायन से श्रोताओं को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों ने अपने स्वरचित गीतों से राष्ट्रीय एकता के सूत्र को बखूबी उभारा। 20 नवम्बर को एक पात्रीय नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार के देशभक्ति गीत प्रतियोगिता के निर्णायक ललित कला एवं संगीत विभाग के अध्यक्ष प्रो. उषा सिंह तथा डॉ. प्रदीप कुमार साहनी रहे। संचालन देशभक्ति गीत प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. मनीष कुमार पांडेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रो. शरद मिश्र, नोडल अधिकारी डॉ. कुशल नाथ मिश्र, डॉ. गौरी शंकर, डॉ. अखिल मिश्र, डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी तथा भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

15 minutes ago

बीबीएयू में खेलों की तैयारी का बिगुल, 16 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…

53 minutes ago

बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान

हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…

1 hour ago

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…

1 hour ago

यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…

1 hour ago

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

4 hours ago